Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्रेकिंग: बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष श्याम सोमानी के घर IT रेड, दफ्तर में भी छापा!

जगदलपुर में बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और बिल्डर श्याम सोमानी के घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स (IT) की टीम ने आज सुबह दबिश दी। रायपुर से आई IT की टीम ने उनके ठिकानों पर छापा मारकर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है।

टैक्स चोरी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, श्याम सोमानी पर टैक्स चोरी का आरोप है, जिसके चलते IT विभाग ने यह कार्रवाई की। करीब 10 से 12 अधिकारियों की टीम उनके घर और दफ्तर में दस्तावेज खंगाल रही है। स्थानीय IT अधिकारियों को इस रेड की जानकारी नहीं है, जिससे मामला और भी सनसनीखेज हो गया है।

See also  jaggi murder case : जग्गी हत्याकांड : हाईकोर्ट में अमित जोगी के वकील ने मांगा समय, कोर्ट ने कल तक का दिया वक्त, अंतिम सुनवाई से पहले सियासी हलचल तेज

क्या मिला? अब तक चुप्पी साधे हैं अधिकारी!
अब तक की जांच में क्या बरामद हुआ है, इस पर अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। लेकिन रेड के चलते जगदलपुर के व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!