Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Sangeeta Bijlani : संगीता बिजलानी ने चौंकाने वाला किया खुलासा, सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर कही ये बात…

Sangeeta Bijlani : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के रिश्ते के बारे में अक्सर चर्चा होती रही है। हालांकि संगीता को पिछले कुछ समय से फिल्मों में नहीं देखा गया, लेकिन हाल ही में वह ‘इंडियन आइडल 15’ के मंच पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ शॉकिंग खुलासे किए, जिनसे सभी हैरान रह गए।

Sangeeta Bijlani : संगीता बिजलानी ने शेयर किए अपने अनुभव

Sangeeta Bijlani : शो में एक प्रतियोगी ने संगीता से पूछा कि क्या वह अपने करियर में कुछ बदलाव करना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा, “जो थे ना (सलमान की नकल करते हुए) हमारे एक्स, उनके साथ मैं बहुत दबी हुई थी। मुझे कपड़े पहनने के मामले में काफी लिमिटेशन थी। मैंने कभी छोटे कपड़े नहीं पहने, मुझे वो सब पहनने की इजाजत नहीं थी। शुरू में मैंने पहना था, लेकिन बाद में मुझे ऐसा करने की अनुमति नहीं मिली। इसलिए उस वक्त मैं बहुत संकोच करती थी, अब मैं ऐसी नहीं हूं। अब मुझे कोई डर नहीं लगता, अब मैं पूरी तरह से ‘गुंडी’ हूं।”

See also  धूम धाम” में यामी गौतम का दमदार मोनोलॉग, आदित्य धर ने की तारीफ – बस एक टेक में किया कमाल...

Sangeeta Bijlani : सलमान का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस समझ गए

Sangeeta Bijlani : संगीता ने सलमान का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान से यह साफ था कि वह सलमान खान के बारे में ही बात कर रही थीं। सलमान और संगीता का रिश्ता बॉलीवुड के शुरुआती दिनों से ही चर्चा में था। दोनों की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी और बाद में वे बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक बन गए। दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और ब्रेकअप के बाद, संगीता ने 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली। हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और दोनों का तलाक हो गया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!