छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने ग्राम कुटरा में धान खरीदी का किया शुभारंभ…

जांजगीर-चांपा। छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सेवा सहकारी समिती (सोसायटी) ग्राम कुटरा में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में समर्थन मुल्य पर धान खरीदी का विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर धुप-दीप जलाकर व धान को तौल कर षुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित भूमिपुत्र व अन्नदाता किसानों एवं ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए चंदेल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को 3100 रूपये का रेट देकर उन्हे सशक्त व मजबुूत बना रही है, उन्होंने कहा कि राज्य में 14 नवम्बर से 31 जनवरी 2025 तक पंजीकृत किसानों से धान खरीदा जायेगा। किसानों को उनके बेचे गये धान का 72 घंटे के भीतर बैंक खाते में भुगतान किया जायेगा। सरकार इस वर्ष इलेक्ट्रानिक तौल मशीन से धान खरीदी करेगी। चंदेल ने इस मौके पर उपस्थित किसान भाईयों एवं ग्रामीणजनों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महापर्व किसानों की मेहनत और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल के ग्राम कुटरा पहुंचने पर किसान भाईयों एवं ग्रामीणजनों ने श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर इंजी. रवि पाण्डेय, जांजगीर-ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, जांजगीर-नैला नगर मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, सोसायटी अध्यक्ष राजू कश्यप, दिनेश राठौर, अजय राठौर, राजाराम सिंहानी, विद्यानंद बंजारे, सत्यनारायण पटेल, गजेन्द्र सिंह, प्रमोद कश्यप, कन्हैलालाल पाण्डेय, सेंदरी सरपंच लक्ष्मी पटेल, समिती प्रबंधक लेखराम साहू, बिदुर कश्यप, लखन कश्यप, हरदेव कश्यप, धनेन्द्र कश्यप, अमृत कश्यप, राजकुमार कश्यप, नोहर कश्यप सहित बड़ी संख्या में कृषकगण, ग्रामीणजन एवं भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



