Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

संबोधि रिसर्च नई दिल्ली से आए प्रतिनिधि ने बच्चों के भाषाई एवं गणितीय कौशल का विकास स्तर की जांच…

जांजगीर-बिर्रा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले विकासखंड बम्हनीडीह के शासकीय प्राथमिक शाला सेमरिया में नई दिल्ली की टीम बच्चों के भाषाई एवं गणितीय कौशल विकास स्तर की जांच के लिए पहुंची। संबोधि रिसर्च नई दिल्ली से आए प्रतिनिधि द्वय गिरधारी लाल यादव और कमल गोस्वामी के द्वारा बच्चों में भाषाई और गणितीय कौशल स्तर के लिए जांच की। इस रोल मॉडल स्कूल सेमरिया के कक्षा चौथी और पांचवी के बच्चे शामिल हुए नवाचारी शिक्षक प्रभारी प्रधान पाठक उमेश कुमार दुबे द्वारा प्रतिनिधियों की अगवानी किया गया इसके साथ ही नवाचारी शिक्षक उमेश कुमार दुबे से सर्वेक्षण से संबंधित प्रश्नों का जवाब लेकर रिकॉर्ड किया गया। सर्वे का मुख्य उद्देश्य बच्चों में महत्वपूर्ण सोच,कौशल,समस्या, समाधान,क्षमताओं और संचार के कौशल को बढ़ावा देना है। अरविंदो सोसाइटी से अनुबंध टीम एचडीएफसी के प्रतिनिधियों ने बच्चों के कक्षा अनुरूप प्रदर्शन से बहुत खुश हुए उन्होंने कहा कि यह समूह में काम करने शोध सामग्री खोजने और उसका मूल्यांकन करने और आजीवन सीखने के अवसर भी प्रदान कर सकता है भाषा विषय आधारित पठन और लेखन तथा गणित विषय के चारों संक्रियाएं की जांच की गई।इस मौके पर बच्चों ने दिल्ली से आए अतिथियों को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए बच्चों ने कहा कि स्तर जांच के लिए अपने विद्यालय को योग्य व चयन करने के लिए आभार सहित धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रधान पाठक उमेश कुमार दुबे,एकादशीया मांझी पीतांबर प्रसाद कश्यप टीकाराम गोपालन कैलाश खुटे अनुपमा जांगड़े उपस्थित रहे।

See also  होली के अवसर पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी आपात चिकित्सा सेवा, मेडिकल स्टाफ को विशेष निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!