छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
केंद्रीय विद्यालय जांजगीर के छात्र अर्पित सिंह ने हासिल किया ‘ए-ग्रेड’…

केंद्रीय विद्यालय जांजगीर के छात्र अर्पित सिंह ने हासिल किया ‘ए-ग्रेड’
जांजगीर-चांपा। केंद्रीय विद्यालय जांजगीर में कक्षा सातवीं (ब) में अध्ययनरत छात्र अर्पित सिंह राठौड़ ने वार्षिक परीक्षा में ‘ए-ग्रेड’ हासिल कर केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन एवं परिजनों को गौरवान्वित किया है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विद्यालय जांजगीर के कक्षा सातवीं (ब) का परीक्षा परिणाम 28 मार्च 2023 को विद्यालय के प्राचार्य, परीक्षा प्रभारी एवं कक्षा शिक्षक द्वारा घोषित किया गया, जिसके अनुसार कक्षा सातवीं (ब) के छात्र अर्पित सिंह राठौड़ ने ‘ए ग्रेड’ हासिल किया है। छात्र अर्पित सिंह राठौड़, सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक केसी राठौर एवं गृहणी लक्ष्मी राठौर के पौत्र एवं पत्रकार राजेंद्र सिंह राठौड़ व विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल जांजगीर की शिक्षिका संगीता सिंह राठौड़ के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन सहित परिजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।



