Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अधिक रकम का झांसा देकर नया खाता खुलवाकर महादेव एप में उपयोग करने वाले 07 आरोपी गिरफ्तार…

अधिक रकम का झांसा देकर नया खाता खुलवाकर महादेव एप में उपयोग करने वाले 07 आरोपी  गिरफ्तार
 
आरोपियों से मोबाईल, बैंक खाता का पास बुक एवं दस्तावेज किया गया जप्त
 
जांजगीर-चांपा। प्रार्थी अभिषेक कुमार पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी तुस्मा द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पोड़ी में रहने वाले चन्द्र प्रकाश साहु, चन्द्रकांत साहू, राखी लाल साहू, तुलेस यादव ,सुनील साहू, शिवरीनारायण में रहने वाले चिरंजीव केशरवानी एवं अकलतरा में रहने वाले अरूण पनारिया ये सभी लोग मिलकर गांव कटौद आकर प्रार्थी को बैंक में एक अच्छी स्कीम आई है। जिसमें पैसा जमा करने पर शुरू में 5000 रू बैक में जमा कर खाता खेालवाना पडे़गा, उसके एक दो माह बाद में 25000 रू मिलेगा कहते हुये प्रार्थी का नया खाता खुलवाकर उसको महादेव सटटा बुक एप में देकर उस खाते का गलत तरीके से उपयोग किये।
 प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में आरोपियों के विरूद्ध अप क्र 111/23 धारा 420,34 भादवि दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
 विवेचना के दौरान आरोपियों की गिरफ्तार हेतु तत्काल टीम का गठन कर आरोपियो के ठिकानो पर दबिस दी गई। मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी  चिरंजीव केशरवानी उर्फ चंकी केशरवानी उम्र 22 वर्ष निवासी शिवरीनारायण, अरूण पनरिया उम्र 32 वर्ष निवासी अकलतरा, चन्द्रकांत साहू उम्र 18 वर्ष निवासी पोड़ी, चन्द्र प्रकाश साहू उम्र 20 वर्ष निवासी पोड़ी, राखीलाल साहू उम्र 33 वर्ष साकिन पोड़ी, तुलेश यादव उम्र 27 वर्ष निवासी पोड़ी राछा, सुनील साहू उम्र 21 वर्ष सा पोड़ी राछा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि नये लोगों का 5000 रू में नया बैक खाता खुलवाने पर एक माह बाद 25000 रू मिलेगा ऐसी लालच देकर ग्राहक से 5000 रू और उनकी आधार कार्ड एवं अन्य जानकारी लेकर बैक में खाता खुलवा लेते थे। उस खाता को महादेव सटटा बुक एप वालो को दे देते थे जिसके एवज में उन्हें 25000 रू प्रति बैंक खाता के हिसाब से राशि प्राप्त होती थी जिसको आपस में बंटवारा कर लेते थे। आरोपी चिरंजीव केशरवानी द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फ्रेंचायजी महादेव सट्टा एप बुक में काम करता था जिसमें अपने साथियों के साथ मिलकर फ्रेंचायजी के आईडी के माध्यम से लोकल स्तर पर महादेव एप सट्टा के क्वाईन से पैसे में ट्रांसफर को आपरेट करते थे। आरोपी चिरंजीव केशरवानी लगभग 01 वर्ष पूर्व दुबई जाकर भी महादेव सट्टा एप में काम कर चुका है। आरोपियो के कब्जे से मोबाइल जिसके माध्यम से धोखाधड़ी करते थे ग्राहक के बैंक खाता एवं दस्तावेज को जप्त कर आरोपियों को 28 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया जायेगा। प्रकरण में 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही प्रकरण में सम्मिलित 01 विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण मे अन्य आरोपियो की संलिप्तता के संबंध में विवेचना की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना नवागढ़ स्टाफ एवं साईबर सेल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  एए/ईओयू/एसईजेड इकाइयों तक आरओडीटीईपी योजना के विस्तार की बढ़ती अपील में फिक्की ने दिया अपना समर्थन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!