Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

2.21 लाख की फर्जी चोरी का खुलासा देनदारों से बचने खुद अलमारी तोड़ी, पैसे छत पर छुपाए, फेक चोरी की कहानी गाढ़ी

जांजगीर-चांपा, 10 मई : जांजगीर-चांपा जिले की बिर्रा पुलिस ने 2 लाख 21 हजार रुपये की फर्जी चोरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नरेश भारद्वाज ने देनदारों से बचने के लिए यह साजिश रची थी ग्राम बनडभरा निवासी नरेश भारद्वाज ने 9 मई को बिर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि खेत बेच कर 2.21 लाख रुपये मिले थे उसे अज्ञात चोरों ने घर की अलमारी से चुरा लिए हैं।

नरेश के अनुसार, वो रात को आंगन में सो रहा था, तब चोर रात में अलमारी उठाकर घर से दूर ले गए और नकदी चुरा ली। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस टीम को नरेश भारद्वाज के बयानों और परिस्थितियों में विरोधाभास दिखा, जिससे उन्हें शक हुआ। गहन पूछताछ में नरेश भारद्वाज ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि गांव के कुछ लोगों से लिए गए उधार को चुकाने से बचने के लिए उसने चोरी की झूठी कहानी गढ़ी थी। नरेश ने खुद ही अलमारी को तोड़-फोड़ कर घर से दूर फेंक दिया था और पूरी रकम अपने घर की छत पर छिपा दी थी।

See also  91 वर्षीय बुजुर्ग ने पेश की अद्भुत मिसाल, अस्पताल बनाने के लिए की जमीन दान देने की पेशकश, स्वास्थ्य मंत्री ने कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही के लिए दिए निर्देश...

ताकि पूरा मामला चोरी जैसा ही लगे और उसे देनदारों को पैसे भी ना देने पड़े। पुलिस ने परिजनों और गवाहों की उपस्थिति में छिपाई गई पूरी रकम बरामद कर ली। यह पैसे आवेदक नरेश भारद्वाज को सुपुर्द कर दी गई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!