Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 

 जांजगीर-चांपा। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले 2 आरोपियों को चांपा पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार किया है।
थाना चांपा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुरदा के कबीर चौक में गणेश पूजा पंडाल बना हुआ है। दिनांक 30 अगस्त 2025 को सुबह दो सामाजिक तत्व शराब के नशे में वहाँ पहुँचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान पंडाल में उपस्थित समिति के सदस्यों से विवाद हुआ तथा दोनों ने आवेदक राजू दास महंत के साथ मारपीट भी की, घटना की सूचना पाकर थाना चांपा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों वीरेंद्र बंजारे एवं मंजूलाल उर्फ राजेश बंजारे निवासी कुरदा को पकड़ा जिसके विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस मामले में थाना चांपा में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
 ग्राम कुरदा में वर्तमान में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल तैनात किया गया है।
 इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

See also  विधानसभा निर्वाचन अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय लेखा के रखरखाव के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!