आस-पास गाए जैसे सरखो, खैरा,अवराईकला, मौहार, पहरिया, पुरैना, पंतोरा, खैजा के लोग हमारे वार्ड से होकर पूर्व केबिन के पास से आना-जाना करते हैं। इन गांव के लोग रेल लाईन कॉस करके आना जाना करते हैं। पार्षद जगदीश्वरी रवि सूर्यवंशी ने कहा कि मुख्य मार्केट रेलवे लाईन के उस पार होने के कारण अपने दैनिक जरूरतों के लिए लोगों को उस पार जाना पड़ता है। मरीज, स्कूली छात्र-छात्राएं, किसान, मजदूर दैनिक कार्य करने वाले लोग रेल लाईन पार कर आवागमन करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले एक लाईन था किन्तु अब चौथी रेल लाईन भी प्रारंभ हो चुकी है।
इस रेल लाईन में कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। क्षेत्र के लोग रेल प्रशासन से लगातार इस स्थान पर फुट ओव्हर ब्रिज या अंडर ब्रिज का निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। जगदीश्वरी रवि सूर्यवंशी पार्षद ने ज्ञापन सौंपते हुए स्टेशन प्रबंधक से अनुरोध किया है कि पूर्व केबिन नेैला के पास अंडरब्रिज या फुट ओव्हरब्रिज का निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए जनता के इस मांग को तत्काल पुरी की जाए।
स्टेशन मास्टर को अपनी मांगों की का ज्ञापन देते समय नगर के लोग एवं रेलवे विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।