Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सेवा संकल्प अभियान में मानवता की मिसाल: जिला अस्पताल में रक्तदान और देहदान

रक्तदाताओं एवं देहदान करने वाले नागरिकों का श्रीफल व प्रशस्ति पत्र से सम्मान

जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर को जिला अस्पताल जांजगीर में रक्तदान, देहदान एवं नेत्रदान का प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए रक्तदान किया तथा देहदान के संकल्प के माध्यम से समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश की।
इस अवसर पर रक्तदान एवं देहदान करने वाले नागरिकों को श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान, देहदान एवं नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंदों की सेवा के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के सफल संचालन में CMHO अनीता श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ. जागृति एवं डॉ. विष्णु पैगवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला महामंत्री नंदिनी राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रदेश किसान प्रवक्ता रवि पाण्डेय, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, हितेश यादव, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, सुधीर झाझड़िया, शिवाकांत सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा देहदान एवं नेत्रदान जैसे पुनीत संकल्पों के लिए आगे आने का आह्वान किया।

See also  गर्मी के मौसम में जरूर खाएं पोषक तत्वों से भरपूर आड़ू...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!