छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
पामगढ़ में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार
दो अलग-अलग प्रकरणों में ₹22,300 नगद, 52 पत्ती ताश और 5 मोटरसाइकिल जब्त, जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पामगढ़ पुलिस, साइबर थाना और रिस्पांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम कुटरा में जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹22,300 नगद, 52 पत्ती ताश और 5 मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
पुलिस के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 की देर शाम पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुटरा में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पामगढ़ पुलिस ने साइबर थाना एवं रिस्पांस टीम के साथ संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर मौके से 11 लोगों को पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम और ताश की पत्तियां बरामद कीं। इसके साथ ही मौके पर मौजूद 5 मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में भूपेन्द्र कश्यप (20), निवासी कुटरा; मनमोहन (43), निवासी आरसमेटा; बेनीराम निषाद (32), निवासी आरसमेटा; अमन बर्मन (29), निवासी पामगढ़; मुकेश कुमार कश्यप (27), निवासी कुटरा; आशीष कुमार कश्यप (20), निवासी कुटरा; आर्यन सिंह राठौर (26), निवासी कचहरी चौक जांजगीर; आलोक राठौर (23), निवासी पुरानी बस्ती चीतरपारा जांजगीर; राजन कुमार लहरे (21), निवासी जोगीडीपा थाना मुलमुला; सोहित कुमार कश्यप (34), निवासी कोसला थाना पामगढ़ तथा दिनेश कश्यप (28), निवासी कुटरा थाना पामगढ़ शामिल हैं।
जुआ-सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक अथवा सुनसान स्थानों पर जुआ खेलने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, थाना प्रभारी पामगढ़, भास्कर शर्मा, प्रभारी साइबर थाना, सुशील पटेल, प्रभारी कंट्रोल रूम, सउनि प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कंडेय, आरक्षक सीताराम सूर्यवंशी, भुनेश्वर पटेल, विनोद मनहर, सैनिक अनिल दिनकर एवं चंद्रशेखर सहित थाना पामगढ़ के पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



