Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने किया विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री वितरित

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्या दान, शिक्षा सहयोग और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने कार्यक्रम आयोजित

जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में शिक्षा सहयोग, विद्या दान एवं डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कक्षा 11 वीं व 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए पुस्तक प्रदान किया।
सावित्री बाई फुले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ में विद्या दान, शिक्षा सहयोग एवं डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी ने छात्राओं को अभ्यास पुस्तिका सेट, पुस्तकें एवं स्टेशनरी सामग्री प्रदान किए। कार्यक्रम में छात्राओं को डिजिटल साक्षरता के संबंध में जानकारी देते हुए डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, ऑनलाइन गतिविधियों में सावधानी तथा डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रतिनिधि मानस जांगड़े, उपाध्यक्ष रूपचंद साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी विद्या दान, शिक्षा सहयोग एवं डिजिटल साक्षरता जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

See also  IPL 2026: आज गुजरात टाइटंस बनाम KKR, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला, क्या कोलकाता तोड़ेगी हार का सिलसिला?

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!