Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

संसद घेराव में शामिल हुए जिला के युवा कांग्रेसी…

संसद घेराव में शामिल हुए जिला के युवा कांग्रेसी

जांजगीर-चांपा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद के सदस्यता समाप्त किये जाने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा इंकलाब जिंदाबाद, तुम अन्याय की इबारत लिखों, हम सड़कों पर इंकलाब लिखेंगे नारो के साथ आयोजित संसद भवन घेराव कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास के निर्देश एवं प्रदेश युवा कांग्रेस आकाश शर्मा के मार्ग निर्देशन में जिले के युवा कांग्रेसी जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा की अगुवाई में शामिल हुए। घेराव के दौरान कांग्रेसजनों ने केन्द्र की मोदी सरकार की तानाशाह पूर्ण रवैये की तीखी नींदा करते हुए कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार काबिज हुई है तब से यह सरकार संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त करते हुए जनता के हितों का आवाज उठाने वाले नेताओं को मौन करते हुए लोकतंत्र की हत्या कर रही है।तमाम लोकतांत्रिक आवाजों को दबाया जा रहा है। इस समय सड़कों के माध्यम से ही संविधान बचाने की लड़ाई लड़ी जा सकती है और जीती जा सकती है। संसद में राहुल गांधी ने अडानी पर सवाल पूछे थे कि मोदी जी आखिर आपका उनके साथ क्या रिश्ता है। उन्होंने इस सवाल पर संसद म्यूट कर दी। म्यूट तंत्र के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।

See also  बलात्कारी को फांसी देने सड़क पर उतरा जन सैलाब महाकाली संगठन एवं समस्त नगर वासियों द्वारा कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!