Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ग्राम पाली में महिला कमांडो टीम का गठन, साइबर अपराध और महिला-बाल सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

CSP योगिताबाली खापर्डे की पहल से सामुदायिक पुलिसिंग को मिली मजबूती, SP विजय कुमार पाण्डेय ने वीडियो कॉल के जरिए महिला कमांडो से किया सीधा संवाद

जांजगीर-चांपा, 16 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार पहल की जा रही है। इसी कड़ी में CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे की पहल पर चौकी नैला प्रभारी रंजीत सिंह कंवर द्वारा ग्राम पाली में सक्रिय महिलाओं को जोड़कर महिला कमांडो टीम का गठन किया गया।
महिला कमांडो टीम के गठन के साथ ही ग्राम पाली में साइबर जागृति अभियान, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा नए आपराधिक कानूनों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को रोजमर्रा की जिंदगी में सामने आने वाले अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपील की।

वीडियो कॉल के जरिए SP ने महिला कमांडो से किया सीधा संवाद

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने वीडियो कॉल के माध्यम से ग्राम पाली में गठित महिला कमांडो टीम एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने महिला कमांडो टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गांव में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराधों की रोकथाम में महिला कमांडो महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

See also  दिब्येंदु भट्टाचार्य ने क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2025 में ‘पोचर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता...

SP ने महिला कमांडो से अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना, महिला या बालक से संबंधित समस्या अथवा साइबर अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Advertisment

उन्होंने कहा कि महिला कमांडो पुलिस और ग्रामीणों के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करें और गांव में सुरक्षा, जागरूकता तथा सहयोग का वातावरण तैयार करें।
महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी
जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी, बैंकिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों से सावधान रहने की समझाइश दी गई।

ग्रामीणों को बताया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर अपराध होने की स्थिति में बिना देरी किए पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

See also  Big Breaking : रोते-बिलखते धरना प्रदर्शन पर बैठे बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षक, नौकरी बचाने की लगा रहे गुहार…

महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेष जोर

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की रोकथाम को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं नाबालिग बच्चों को अपराध एवं गलत गतिविधियों से दूर रहने, सोशल मीडिया और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी परिजनों अथवा पुलिस को देने की समझाइश दी गई।

नए आपराधिक कानूनों की भी दी जानकारी

पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों की सरल भाषा में जानकारी दी गई। लोगों को कानून के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि अपराध की जानकारी छिपाने के बजाय समय पर पुलिस को सूचना देना समाज की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

See also  जिला पुलिस द्वारा अर्ध सैनिक पुलिस बल के साथ पामगढ़, बलौदा, अकलतरा क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया...

समय पर सूचना से रोके जा सकते हैं अपराध और दुर्घटनाएं

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि गांव में किसी भी प्रकार की अपराधिक घटना, सड़क दुर्घटना, महिला या बालक से संबंधित समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल थाना या चौकी को सूचित करें।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी घटना की समय पर सूचना मिलने से पुलिस त्वरित कार्रवाई कर संभावित अपराध एवं दुर्घटना को रोकने में प्रभावी भूमिका निभा सकती है।

ग्राम पाली में महिला कमांडो टीम के गठन को ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य है कि ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा आमजन एवं पुलिस के बीच विश्वास और बेहतर समन्वय स्थापित हो।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!