छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से होगा शुरू, 17 दिसंबर तक चलेंगी 4 बैठकें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। विधानसभा का सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा। चार दिनों के इस सत्र में कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान वित्तीय कार्यों के साथ-साथ विभिन्न शासकीय कार्य भी पूरे किए जाएंगे। इस संबंध में विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। सत्र के दौरान सदन में सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े कामकाज और जरूरी विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।




