Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वेदांता पावर प्लांट हादसा: अब तक 25 निर्दोष मजदूरों की मौत! लेकिन जवाबदेही पर सन्नाटा क्यों?

सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण हादसे में अब तक 25 मजदूरों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को इलाज के दौरान एक और श्रमिक ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ गई।

बॉयलर ब्लास्ट ने मचाई तबाही
जानकारी के अनुसार प्लांट के बॉयलर-1 में ट्यूब फटने से जोरदार विस्फोट हुआ था। यह धमाका इतना भीषण था कि पूरी संरचना क्षतिग्रस्त हो गई और कई मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या इतनी बड़ी कंपनी में सुरक्षा प्रोटोकॉल सिर्फ कागजों तक सीमित थे? क्या नियमित निरीक्षण वास्तव में हो रहा था या सब कुछ औपचारिकता बनकर रह गया?

See also  कलेक्टोरेट परिसर के सामने ही ग्रीन जोन में लगे पेड़ो की अवैध कटाई कर हो रहा सड़क निर्माण, फिर भी प्रशासन अनजान, जिम्मेदारों की लापरवाही से जमीन दलाल सक्रिय, हरे भरे पेड़ो को भी हो रहा नुकसान...

कंपनी और सिस्टम दोनों कटघरे में
इस त्रासदी के बाद वेदांता प्रबंधन पर सीधा सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। वहीं प्रशासन और निगरानी एजेंसियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है कि क्या समय रहते खतरे की पहचान नहीं की जा सकी?

सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल
हादसे के बाद जांच के आदेश जरूर दिए गए हैं, लेकिन आम लोगों और विशेषज्ञों का सवाल है कि क्या यह सिर्फ औपचारिक कार्रवाई है? क्या सरकार औद्योगिक सुरक्षा को लेकर पर्याप्त सख्त रुख अपनाएगी या मामला धीरे-धीरे ठंडा पड़ जाएगा?

Advertisment

जवाबदेही तय होगी या फिर वही पुराना पैटर्न
हर बड़े हादसे के बाद जांच, FIR और रिपोर्ट की प्रक्रिया शुरू होती है, लेकिन असली सवाल यही है कि क्या वास्तविक जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा?

See also  दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ एंटी करप्शन ब्रांच ने दर्ज की FIR…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!