Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, जिला पंचायत से संबंधित कार्यों के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक माह सरपंचों के लिए आयोजित किया जाएगा विशेष शिविर

ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि विभाग की योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा, आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण एवं बालिकाओं की शिक्षा के संबंध में दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान पूर्व सामान्य सभा की बैठक में पारित प्रस्तावों के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों से कार्यों की अद्यतन जानकारी ली गई।
बैठक में कहा कि जिला पंचायत से संबंधित कार्यों के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक माह सरपंचों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वन विभाग द्वारा कराए गए पौधरोपण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। सदस्यों ने वन विभाग द्वारा कराए गए पौधरोपण कार्यों की वास्तविक स्थिति एवं उनके संरक्षण की जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही कैम्पा मद से जिले में विभिन्न स्थानों पर कराए गए कार्यों की जानकारी प्रस्तुत करने कहा गया। साथ ही वन विभाग की समिति की बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
 बैठक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संचालित प्रचार-प्रसार गतिविधियों, व्यय एवं लाभार्थियों की जानकारी की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था एवं संचालन की जांच के लिए समिति गठित कर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
आंगनबाड़ी केंद्रों एवं संबंधित संस्थानों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता के विषय पर चर्चा करते हुए ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में साइबर ठगी से बचाव, स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर की जानकारी देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने कहा गया। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विगत एक वर्ष में लाभान्वित हितग्राहियों की संख्या, योजना पर हुए व्यय तथा हितग्राहियों के माता-पिता की सहमति संबंधी दस्तावेजों की जानकारी दी गई।
  बैठक में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत संचालित सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सदस्यों ने सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग से संबंधित योजनावार आय-व्यय की जानकारी पर भी चर्चा की गई। बैठक में जनहित से जुड़े विषयों पर गंभीरता से कार्य करने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन कुमार जयुपरिया, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका सिंह क्षत्री, राजकुमार साहू, संतोषी सिंह रात्रे, प्रमिला साहू, महादेव नेताम, उर्मिला यादव, बबीता रात्रे, शशिकला सिंह, उमा राठौर, मोहन कुमारी साहू,  आशा साव, सांसद प्रतिनिधि विवेका गोपाल, वनमंडलाधिकारी हिमांशु डोंगरे, प्रभारी उपसंचालक पंचायत बरन सिंह मंडावी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
सामान्य प्रशासन की बैठक आयोजित, कार्यालयीन व्यवस्था एवं ई-फाइल प्रणाली को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश
    जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने बैठक में पूर्व बैठक के प्रस्तावों एवं पालन प्रतिवेदन की समीक्षा के साथ विभिन्न विभागों के कार्यों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में आगामी धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को टोकन, धान विक्रय एवं भुगतान सहित किसी भी प्रक्रिया में परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी खरीदी केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने, एटीएम सुविधा उपलब्ध कराने तथा पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए।
शिक्षा विभाग को शिक्षकों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच, दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई तथा विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति, शासकीय कार्यों के लिए ई-फाइल प्रणाली के अनिवार्य उपयोग तथा शाखाओं के प्रभार में आवश्यक बदलाव कर कार्यालयीन व्यवस्था बेहतर बनाने कहा गया। इसके अलावा पात्र हितग्राहियों के राशन कार्ड एवं लंबित आवेदनों का निराकरण, उद्योगों के अपशिष्ट को नदियों एवं जलस्रोतों में जाने से रोकने तथा धुआं प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए।
मत्स्य विभाग को तालाबों को पट्टे पर देने से पूर्व ग्रामीणों की निस्तारी एवं सिंचाई की जरूरतों का ध्यान रखने तथा स्वास्थ्य विभाग को पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने और योजना के तहत निःशुल्क उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

See also  मानव-हाथी द्वंद पर नियंत्रण: एनिमल ट्रैकिंग एप पर कार्यशाला आयोजित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!