Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा में सनसनीखेज वारदात! घर में घुसकर फायरिंग, बड़े भाई की मौत

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत करही गांव में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब तीन नकाबपोश बदमाश एक घर में घुस आए और लूट के इरादे से फायरिंग शुरू कर दी।

परिवार को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार यह घटना सीमेंट-रेत व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर की है। बदमाशों ने घर में घुसते ही परिवार को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को कमरों में बंद कर दिया था ताकि कोई बाहर न निकल सके।

फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल
हमले में बड़े बेटे आयुष कश्यप को दो गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटे बेटे आशुतोष कश्यप के दाहिने हाथ में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए पहले बिर्रा अस्पताल और फिर जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया है।

See also  मृत व्यक्ति के नाम पर डाला गया वोट...

इलाके में फैली दहशत
घटना के बाद पूरे करही गांव में दहशत का माहौल है। लोग रात की इस खौफनाक वारदात से सहमे हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

राजनीतिक परिवार से जुड़ा मामला
बताया जा रहा है कि सम्मेलाल कश्यप कांग्रेस के ब्लॉक उपाध्यक्ष और व्यवसायी हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Advertisment

पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

See also  IPL 2025 : MI बनाम GT मुकाबला आज, टॉप पर पहुंचने की जंग वानखेड़े में...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!