Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! 69 कर्मियों के तबादले

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक कसावट और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए बड़ा कदम उठाया है। एक ही आदेश में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है।

किन-किन पर पड़ा असर
जारी आदेश के मुताबिक कुल 69 पुलिसकर्मी प्रभावित हुए हैं। इनमें

  • 4 सहायक उप निरीक्षक (ASI)
  • 13 प्रधान आरक्षक (हेड कॉन्स्टेबल)
  • 52 आरक्षक (कॉन्स्टेबल) शामिल हैं।
    इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।

कानून व्यवस्था मजबूत करने की कोशिश
सूत्रों के अनुसार यह तबादले जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से किए गए हैं। लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ कर्मचारियों को बदलकर नई जिम्मेदारी दी गई है।

See also  सूडान में हुए भूस्खलन ने ले ली 200 बच्चों की जान

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!