Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के निवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलता देखकर मिलती है संतुष्टि: प्रधानमंत्री मोदी, उत्तर बस्तर कांकेर जिले की कु. भूमिका से प्रधानमंत्री ने की चर्चा, भूमिका ने बताया वन धन योजना सहित विभिन्न योजनाओं का मिल रहा लाभ…

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ निचले स्तर पर भी निर्बाध ढंग से पहुंच रहा है, यह जानकर उन्हें काफी संतुष्टि मिली है। आदवासी बाहुल्य क्षेत्र के निवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलते हुए देखने पर संतुष्टि मिलती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत छत्तीसगढ़ में आयोजित किए जा रहे शिविरों में योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए आज उत्तर बस्तर कांकेर जिले के हितग्राहियों से वर्चुअल चर्चा कर रहे थे। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में आयोजित की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम मनकेसरी में आयोजित शिविर में योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में निवासरत लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने विभिन्न योजनाएं बनाई गई हैं। आम लोगों के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है।

See also  IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का बुरा हाल! निराश हार्दिक पंड्या ने मानी हार- ये सीजन हमारा नहीं

इस दौरान श्री मोदी ने प्रधानमंत्री जनमन योजना का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि उनकी सरकार को आदिवासी समाज के निचले स्तर पर जाकर काम करने का मौका मिला।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम मनकेसरी में लगाए गए शिविर में ग्राम भानबेड़ा की कु. भूमिका भूआर्य से उन्होंने वर्चुअल चर्चा की। कुमारी भूमिका ने प्रधानमंत्री को बताया कि उनके गांव में 29 समूह हैं और वन धन विकास केंद्र के माध्यम से लघु वनोपज संग्रहण का काम समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है, जिसका सभी को लाभ मिल रहा है। महुआ के लड्डू और आंवले का अचार बनाकर बेचा जाता है। श्री मोदी के पूछने पर भूमिका ने बताया कि महुआ के लड्डू बनाकर समूह द्वारा 700 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा जाता है।

See also  चीन में तख्तापलट की कोशिश! जान बचाकर भागे जिनपिंग, मुठभेड़ में 9 गार्ड मरे, मचा हड़कंप

वर्चुअल संवाद के दौरान हितग्राही कु. भूमिका से प्रधानमंत्री ने पूछा कि और किस चीज के लिए महुए का उपयोग होता है, जिस पर भूमिका सहित मौजूद सभी लोगों के ठहाके से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।

Advertisment

प्रधानमंत्री से चर्चा के दौरान भूमिका ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना आदि का भी लाभ मिल रहा है। भूमिका ने बताया कि योजनाओं की जानकारी माता पिता के माध्यम से मिली। उन्होंने यह भी बताया कि वह और उनका छोटा भाई कॉलेज में अध्ययनरत हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने भूमिका के जागरूक माता पिता को प्रणाम करते हुए कहा कि उनकी जागरूकता के कारण ही बच्चे उच्च शिक्षा का लाभ ले रहे हैं।

See also  वर्ष 2025 तक छत्तीसगढ़ को कॉर्नियल दृष्टिहीनता मुक्त बनाने का लक्ष्य... राज्य में एक वर्ष में कुल 1.35 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेेेेेेेेशन किए गए...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!