Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BAI में उत्तर प्रदेश का दबदबा! रविंद्र त्यागी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष…बोले- देशभर में लाएंगे बड़े बदलाव

बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) के इतिहास में 30 अप्रैल 2026 का दिन खास बन गया, जब हैदराबाद के होटल नोवोटेल में आयोजित मैनेजिंग कमेटी बैठक में गाजियाबाद के रविंद्र त्यागी को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस उपलब्धि को उत्तर प्रदेश और खासतौर पर गाजियाबाद के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

संगठन के सदस्यों ने इस सफलता का श्रेय BAI के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा को दिया, जिनके मार्गदर्शन और प्रयासों से यह मुकाम हासिल हुआ। श्री त्यागी कृष्णा ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीएमडी हैं। उनकी यह उपलब्धि अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और वर्षों के अनुभव का परिणाम मानी जा रही है।

मुंबई में होगा पदभार ग्रहण समारोह

BAI की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 को मुंबई स्थित आर.जी. गांधी कॉन्फ्रेंस हॉल में “हैंडिंग ओवर एंड टेकिंग ओवर” समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान तत्कालीन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कंबोह रविंद्र त्यागी को औपचारिक रूप से पदभार सौंपेंगे। समारोह में B. Seenaiah, Lal Chand Sharma, S.K. Basu, S. Narasimha Reddy समेत कई पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और ट्रस्टी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

Advertisment

निर्माण उद्योग की चुनौतियों पर खुलकर बोले रविंद्र त्यागी

See also  थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम भैसदा में जुआ खेलने वाले 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही...

वारंगल में आयोजित सम्मान समारोह में रविंद्र त्यागी ने निर्माण क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय युद्ध जैसे हालात, विशेषकर ईरान संकट, के कारण कच्चे माल, तेल और अन्य संसाधनों की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे निर्माण उद्योग गंभीर आर्थिक दबाव में है।

उन्होंने कहा कि कई बिल्डर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स तय समय में प्रोजेक्ट पूरे करने के बावजूद वित्तीय संकट झेल रहे हैं। सरकार को चाहिए कि निर्माण क्षेत्र को राहत देने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज और आसान ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराए।

MSME और GST व्यवस्था में राहत की मांग

रविंद्र त्यागी ने कहा कि देशभर के बिल्डर्स समय पर GST और टैक्स जमा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित सरकारी सहयोग नहीं मिल रहा। उन्होंने MSME योजनाओं में बिल्डर्स को अधिक प्राथमिकता देने और बड़े स्तर पर फाइनेंशियल सपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार का बड़ा आधार है, इसलिए सरकार को इसे मजबूत करने के लिए व्यावहारिक कदम उठाने होंगे।

See also  चंगोराभाठा में IPL मैच में सट्टेबाजी करते दो गिरफ्तार, आईफोन जब्त...

BAI का गौरवशाली इतिहास

कार्यक्रम में ऑल इंडिया वाइस प्रेसिडेंट वी. सत्यामूर्ति ने बताया कि BAI की स्थापना वर्ष 1941 में मुंबई में हुई थी। आज संगठन देशभर में 264 से अधिक केंद्रों के साथ कार्य कर रहा है और सार्वजनिक निर्माण क्षेत्र में इसकी मजबूत पहचान है।

उन्होंने कहा कि समय के साथ संगठन ने निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अब नए नेतृत्व में यह और अधिक विस्तार करेगा।

संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.एन. रेड्डी ने कहा कि देश में निर्माण कंपनियां समय पर भुगतान न मिलने और बढ़ती लागत से जूझ रही हैं। ऐसे समय में BAI को ठेकेदारों और बिल्डर्स की आवाज बनकर मजबूती से काम करना होगा।

See also  समय सीमा में करें शिक्षकों की एरियर्स की राशि का भुगतान: जिपं सीईओ, शिक्षक (पंचायत) संवर्ग एरियर्स की राशि भुगतान नहीं होने पर सक्ती डीईओ एवं अकलतरा बीईओ को नोटिस...

रविंद्र त्यागी के नेतृत्व को लेकर संगठन के सदस्यों में उत्साह देखा गया। सभी ने विश्वास जताया कि उनके कार्यकाल में BAI नई ऊंचाइयों को छुएगा और देशभर के बिल्डर्स की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत पहल करेगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!