Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नवागढ़ में मुर्गी और CCTV कैमरा चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

फार्म हाउस का दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को दिया था अंजाम, चोरी गया बुलेट कैमरा बरामद

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में मुर्गी और CCTV कैमरा चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फार्म हाउस का दरवाजा तोड़कर 8 से 10 मुर्गियां और बाहर लगा CCTV कैमरा चोरी कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया एक बुलेट CCTV कैमरा बरामद कर जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नवागढ़ निवासी इलियास खान पिता मुबारक खान, उम्र 24 वर्ष, ने 18 नवंबर 2026 को थाना नवागढ़ पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि 16 नवंबर 2026 की रात लगभग 12:40 बजे उसके देशी फार्म हाउस का दरवाजा तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति अंदर घुस गया। चोर फार्म हाउस से 8 से 10 नग मुर्गियां तथा बाहर लगा एक CCTV कैमरा चोरी कर ले गया था।

See also  CG News: पिता की मौत का सदमा न बर्दाश्त कर सका बेटा, अंतिम दर्शन के लिए आते समय तोड़ा दम, परिजनों में मातम

घटना के बाद प्रार्थी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। चोरी की वारदात फार्म हाउस में लगे अंदरूनी CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सुराग मिला।

CCTV फुटेज के आधार पर संदेही तक पहुंची पुलिस

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 283/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(A) एवं 331(4) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और CCTV फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया।

Advertisment

फुटेज एवं जांच के दौरान पुलिस ने नवागढ़ डीहपारा निवासी थानेदार सारथी, पिता स्वर्गीय तीजराम सारथी, उम्र 47 वर्ष, को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली।

See also  ब्रेकिंग : एनडीपीएस के आरोपी ने थाने में रील बनाकर किया अपलोड17 महीने जेल में रहा, जमानत पर छूटकर थाने गया और आज जेल कल बेल और परसो फिर वही खेल गाने पर बनाया रील

दो मुर्गे खा लिए, पंख तालाब में फेंकने की बात कही

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि चोरी किए गए दो मुर्गों को वह खा चुका है तथा उनके पंख आदि तालाब में फेंक दिए हैं। वहीं, चोरी किया गया एक बुलेट CCTV कैमरा उसने अपने घर में छिपाकर रखा था।

आरोपी के बताए अनुसार पुलिस ने उसके घर से चोरी गया एक बुलेट CCTV कैमरा, जिसकी अनुमानित कीमत 4,000 रुपये है, बरामद किया। बरामद कैमरे को गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी न्यायालय में पेश, पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

See also  जनपद पंचायत नवागढ़ के नवनिर्वाचित सभापतियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का जताया आभार...

पुलिस ने आरोपी थानेदार सारथी को 21 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे माननीय JMFC न्यायालय नवागढ़ के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक मणिकांत पांडेय, प्रधान आरक्षक शिवनंदन जलतारे, आरक्षक श्याम शांते तथा आरक्षक देवराज लसार की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी की संपत्ति बरामदगी की कार्रवाई की गई।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!