Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

तपोभूमि पर मुझे कथा वाचन करने का अवसर प्राप्त हुआ है यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है -यतिराजाचार्य जी, श्री दूधाधारी मठ महोत्सव का हुआ शुभारंभ

रायपुर। श्री दूधाधारी मठ सत्संग भवन मठपारा रायपुर में संगीतमय श्री राम कथा एवं भव्य संत सम्मेलन का शुभारंभ देव उठनी एकादशी के पावन अवसर पर हुआ अवधपुरी धाम (उत्तर प्रदेश) से पधारे हुए अनंत श्री विभूषित श्री स्वामी यतिराजाचार्य जी महाराज ने पूजा अर्चना एवं हनुमान चालीसा संपन्न होने के पश्चात श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि -ब्रह्मलीन श्री स्वामी बलभद्र दास जी महाराज जिसे आप लोग दूधाधारी महाराज के रूप में जानते हैं उनकी तपो भूमि पर मुझे श्री रघुनाथ जी की कथा कहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
मुझे मालूम है इस भूमि पर भारत वर्ष के अनेक श्रेष्ठतम आचार्य कथा वाचन कर चुके हैं, पूज्य आचार्य राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज स्वयं डॉक्टरेट एवं डिलीट की उपाधि प्राप्त हैं उन्होंने स्वयं वाल्मीकि रामायण पर शोध किया है ऐसे महान विभूति के सानिध्य में कथा सुनाने का अवसर प्राप्त होना निश्चित रूप से गौरव का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि- मंत्र के द्रष्टा ज्ञानी होते हैं इसीलिए इन्हें ऋषि कहते हैं और मंत्र के जानने, मनन करने वाले मुनि कहलाते हैं। जैसे सूर्य अपने प्रकाश से अंधकार को हटा देता है वैसे ही ज्ञानी अपने ज्ञान से समस्त संसार को आलोकित कर देता है मोक्षगति प्राप्त करने में 1 वर्ष लगता है जब आप किसी तीर्थ स्थल में जाते हैं तो रास्ते के खर्च के लिए हैं आपको कुछ भोज्य पदार्थ,वस्त्र और द्रव्य की आवश्यकता पड़ती है वैसे ही बैकुंठ के मार्ग में राम जी के नाम का संकीर्तन ही पाथेय हैं यही रास्ते का खर्च है।
उन्होंने कहा कि – रघुबर चरित्र जब तक नहीं लिख लेते तब तक श्रेष्ठ कवियों की लेखनी को विश्राम नहीं मिलता प्रथम दिवस मौसम अनुकूल नहीं होने के पश्चात भी कार्यक्रम निर्बाध गति से प्रारंभ हुआ और श्रोता भी प्रसन्नचित से कथा श्रवण करते हुए नजर आए। कथा का समय प्रत्येक दिवस सुबह 9:00 से 12 बजे एवं अपराह्न 3 से 6 बजे तक निर्धारित है।

See also  यूरिक एसिड में इस पीले फल का सेवन है बेहद लाभकारी यूरिक एसिड में इस पीले फल का सेवन है बेहद लाभकारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!