Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में ग्लोबल हॉस्पिटल पर निगम की कार्रवाई, नाले पर बना अवैध कब्जा तोड़ा; 10 हजार जुर्माना लगाया

रायपुर : रायपुर में नाले पर अवैध कब्जा करने के मामले में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्लोबल हॉस्पिटल परिसर के पास बने अवैध निर्माण को बुलडोजर से हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान अस्पताल प्रबंधन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

मामला पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड क्रमांक-40 का है, जहां ग्लोबल हॉस्पिटल के पास नाले के ऊपर अवैध रूप से पाटा बनाकर कब्जा किया गया था। नगर निगम को इस संबंध में जनशिकायत मिली थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीम मौके पर पहुंची।

जोन कमिश्नर क्षीरसागर नायक ने बताया कि जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद निगम ने तत्काल जेसीबी मंगवाकर नाले के ऊपर करीब 50 मीटर तक बनाए गए अवैध पाटे को तुड़वा दिया। कार्रवाई के दौरान नाले से करीब दो ट्रक मलबा भी निकाला गया।

See also  अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन...

निगम अधिकारियों के मुताबिक, अवैध निर्माण के कारण नाले की सफाई प्रभावित हो रही थी और जल निकासी व्यवस्था बाधित हो रही थी, जिससे बारिश के दौरान समस्या बढ़ने की आशंका थी।

कार्रवाई के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू और प्रेम मानिकपुरी सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को भविष्य में दोबारा इस तरह का अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी है।

Advertisment

नगर निगम ने कहा है कि शहर में नालों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जनशिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी ताकि स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित न हो।

See also  कलेक्टर ने स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में की साफ-सफाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!