Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: शराब विवाद में दोस्त की हत्या, घर में दफनाया शव; 9 दिन बाद आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर। अंबिकापुर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां शराब को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और शव को घर में दफना दिया।

गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में आरोपी मिथलेश कुजूर ने अपने दोस्त बृजलाल पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 25 मार्च की रात दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। मृतक ने नवरात्रि के चलते शराब पीने से इनकार किया, जिससे झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी का मोबाइल भी टूट गया, जिसके बाद गुस्से में उसने हमला कर दिया।

See also  जांजगीर टीसीएल महाविद्यालय के विधि विभाग के छात्र-छात्रों ने किया चांपा प्रकाश इंडस्ट्रीज का भ्रमण...

हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शव को घर के अंदर ही जमीन में दफना दिया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके। करीब 9 दिन बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पूरे मामले का खुलासा किया। बताया जा रहा है कि वह आत्मा के डर से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने सरेंडर कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार की मौजूदगी में जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और उसकी पत्नी की भूमिका की भी जांच जारी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!