Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नगरीय प्रशासन मंत्री ने वीर शहीद ठाकुर रुद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण…

नगरीय प्रशासन मंत्री ने वीर शहीद ठाकुर रुद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम विभाग मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने जिले के ग्राम सोनसरी के शहीद ठाकुर रूद्र प्रताप सिंह की आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एस पी विजय अग्रवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने अपने उद्बोधन में कहा जांजगीर-चांपा जिला क्रान्तिकारियों का जिला रहा है। इस जिले ने बहुत से स्वतंत्रता सग्रांम सेनानी दिये हैं। स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की एकता अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए अपना बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि वीर शहीद रुद्र प्रताप सिंह पुलिस में अपने कर्तव्य निभाते हुए शाहिद हुए है और हमे उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। उनका सर्वाेच्च बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों अपने संबोधन में उनके शहादत को याद करते हुए अश्रुपुरित श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य मंजू सिंह, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, खाद्य आयोग के सदस्य ज्योति किशन कश्यप, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य हरप्रसाद साहू, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, राघवेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश शर्मा, देवेश सिंह, डॉ परस शर्मा एवं शहीद के परिजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

See also  ‘महाभारत’ होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? ये हिंट फैन्स के लिए बड़ा झटका है

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!