Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ में निःसंदेह बनेगी भाजपा की सरकार,कांग्रेस का भय परिवर्तन को कर रहा स्पष्ट – ओम माथुर, जीतने वाले प्रत्याशी को ही मिलेगा टिकट…

छत्तीसगढ़ में निःसंदेह बनेगी भाजपा की सरकार,कांग्रेस का भय परिवर्तन को कर रहा स्पष्ट – ओम माथुर

जीतने वाले प्रत्याशी को ही मिलेगा टिकट

बैकुंठपुर-कोरिया। निःसंदेह छत्तीसगढ़ राज्य में बनने जा रही है भारतीय जनता पार्टी की सरकार।पत्रकारवार्ता में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए बताया की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का भय मंत्री हटाओ मंत्री बनाओ खिसियानी बिल्ली खंभा नोचने वाली स्थिति को बयां कर रही है। जिस तरह गौठान और गोबर की लीपापोती और तमाम प्रकार के घोटालों के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार नामचीन हो चुकी है।किसानों को ठगने का कार्य किया गया है इससे पूरे राज्य की जनता त्रस्त हो चुकी है और परिवर्तन की कहानी गढ़ने को तैयार है। उन्होंने कहा की जिस तरह भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी और दायित्व निर्वहन में तटस्थ भूमिका साधे हुए है मै कहता हूं की तनिक भी शक नहीं है की हम सरकार नही बना रहे हैं और जिसका परिणाम भी आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा। पत्रकार वार्ता में पत्रकारों द्वारा पूछे गए वर्तमान सरकार के भ्रष्टाचार पर सवाल में ओम माथुर ने कहा की आप पत्रकार गण भी छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार को अवगत करा रहे हैं तो इससे बड़ा और क्या मुद्दा हो सकता है।पत्रकारों के सवाल मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर था जिस पर ओम माथुर ने जवाब देते हुए कहा की हमारी पार्टी कई राज्यों में बिना मुख्यमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़ी है और हमने सरकार बनाया है। पत्रकारों के सवाल क्या केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को भाजपा भरतपुर सोनहत विधानसभा से अपना कैंडिडेट घोषित कर सकती है। जिस पर ओम माथुर ने कहा की जीतने वाले प्रत्याशी को टिकट मिलेगा और सोसल मीडिया पर चल रहे गतिविधियों पर मै कोई भी टिप्पणी नहीं करूंगा पर ये सभी बातें उन जगहों की भौगोलिक,राजनैतिक और सामाजिक पहलुओं के अनुसार ही भाजपा तय करती है। भारतीय जनता पार्टी अनुशासन की पार्टी है जो ऊपर से तय होता है वही सर्वमान्य होता है और उसी पर भाजपा का एक एक सिपाही काम करता है।पत्रकारों के सवाल क्या छत्तीसगढ़ में भी बुलडोजर मॉडल अपनाया जाएगा और किसके ऊपर जिस पर जवाब देते हुए ओम माथुर ने कहा की बुलडोजर भाजपा की गाईड लाइन नहीं है पर माफिया राज़ और जघन्य कृत्यों और देशद्रोही जैसे तत्वों से निपटने बुलडोजर से भी ज्यादा बड़ा किया जाएगा।पत्रकारों के सवाल छत्तीसगढ़ सरकार पर ई डी की कार्यवाई को क्या भाजपा मुद्दा बनाएगी जिस पर ओम माथुर ने बताया की ईडी का मुद्दा कांग्रेस बना रही है भाजपा किसी ईडी सीबीआई का हवाला देकर सरकार नही बनाती उन्होंने कहा की यू पी ए 1 और यू पी ए 2 पर हमेशा ही जांच एजेंसियों की कार्रवाई होती आई है। आपको बता दें की आज की इस बैठक में प्रदेश सहित कोरिया और एमसीबी जिले के बतौर भाजपा पदाधिकारी भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, लोकसभा सांसद बिलासपुर एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अरुण साव, संभागीय प्रभारी संजय श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,पूर्व कैबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े, एम.सी.बी. भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक चम्पादेवी पावले, प्रदेश मंत्री भाजपा एवं कोरिया जिला प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं एम.सी.बी. जिला प्रभारी उदेश्वरी पैकरा, विधानसभा विस्तारक चिन्टु राजपाल शामिल रहे साथ ही जिले के सम्मानित पत्रकार उत्तम कश्यप,कमलेश शर्मा,कृष्ण विभूति तिवारी,प्रविंद सिंह,योगेश चंद्रा,अमित पांडेय,चंद्रकांत पारगिर,सतीश गुप्ता, सरवर अली,सराफत अली,राजेश राज,शैलेश गुप्ता,अविनाश चंद्रा,राजेश उपाध्याय,मनोज वास्तव,राजू शर्मा,निलेश तिवारी सहित जिले के पत्रकार गण शामिल रहे।

See also  महाकुंभ में उतरी मेडिकल फोर्स, 360 बेड के 23 अस्पताल, 24 घंटे अलर्ट…, बसंत पंचमी पर खास तैयारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!