Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अपर कलेक्टर ने गिरदावरी सहित चांपा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण…

अपर कलेक्टर ने गिरदावरी सहित चांपा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण 
 
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में अपर कलेक्टर एस पी वैध ने तहसील चांपा के ग्राम कुरदा, सिवनी, उच्चभट्टी में गिरदावरी निरीक्षण किया गया। चांपा में स्वामी आत्मानंद विद्यालय, स्व. बिसाहू दास महंत अस्पताल, घोघरा नाला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं मिलेट कैफे में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा  गुणवत्ता युक्त एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी रा. चांपा नीर निधि नंदेहा, तहसीलदार के के जायसवाल, नायब तहसीलदार प्रशांत गुप्ता, संजय बरेठ, अधीक्षक भू अभिलेख ढीमर, सीएमओ चांपा प्रहलाद पांडे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

See also  राजधानी रायपुर होटल के कमरे में युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी मानसिक तौर पर परेशान होने की बात…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!