Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध शराब के विरूद्ध जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत की गई कार्यावाही में 04 आरोपियों को किया गिरफतार…

अवैध शराब के विरूद्ध जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत की गई कार्यावाही में 04 आरोपियों को किया गिरफतार
 
जांजगीर-चांपा। अवैध शराब के विरूद्ध जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत की गई कार्यावाही में 04 आरोपियों को गिरफतार किया गया।
आरोपीगण रामसिंह सूर्यवंशी उम्र 50 साल निवासी तनौद थाना शिवरीनारायण, संजय कुमार टंडन उम्र 30 साल निवासी कुकदा थाना शिवरीनारायण, राजेश कुमार उम्र 34 साल निवासी सबरिया डेरा थाना मुलमुला, इंदल प्रसाद यादव उम्र 40 साल निवासी तागा खमरिया पार थाना मुलमुला के कब्जे से शराब
जुमला कुल 370 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया।
रेड कार्यवाही के दौरान ग्राम लोहर्षी नाला में लवारिस हालात में 40 क्वींटल महुआ लहान मिलने पर टीम द्वारा नष्ट किया गया है।
आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 26 अगस्त 23 को मुखबीर से सूचना मिला कि थाना शिवरीनारायण एवं मुलमुला क्षेत्र के ग्रामों में अवैध रूप से शराब बिक्री किया जाता है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम तनौद में आरोपी रामसिंह सूर्यवंशी के कब्जे से 50 लीटर, ग्राम कुकदा निवासी आरोपी संजय कुमार टंडन के कब्जे से 250 लीटर थाना मुलमुला क्षेत्र सबरिया डेरा के आरोपी राजेश कुमार के कब्जे से 60 लीटर, ग्राम तागा निवासी इंदल प्रसाद यादव के कब्जे से 10 लीटर इस प्रकार जुमला कच्ची महुआ शराब 370 लीटर बरामद किया गया है।
आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से आरोपी (01) रामसिंह सूर्यवंशी उम्र 50 साल निवासी तनौद (02) संजय कुमार टंडन उम्र 30 साल निवासी कुकदा के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में तथा आरोपी (03) राजेश कुमार उम्र 34 साल निवासी सबरिया डेरा मुलमुला (04) इंदल प्रसाद यादव उम्र 40 साल निवासी तागा खमरिया पार के विरूद्ध थाना मुमुला में आबकारी एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर 26 अगस्त 2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही शैलेन्द्र पाण्डेय उप पुलिस अधीक्षक जाजंगीर, यदुमणी सिदार SDOP चाम्पा, निरी. गणेश सिंह राजपूत, उपनिरी नरेन्द्र मिश्रा, निरीक्षक रामकुमार जैन, उपनिरी लालन पटेल, राजेश कुमार शाह, महिला आरक्षक रचना शांतेय, पूर्णिमा राज का सराहनीय योगदान रहा।

See also  शासकीय कन्या हाई स्कूल नरियरा में मेगा पीटीएम किया गया आयोजित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!