Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मनेंद्रगढ़ रेंज का बड़ा कारनामा,, भू जल संरक्षण बावत करोड़ों के कंटूर और पोल फिंसिंग जंगल से गायब, नपेंगे राशि बंदरबांट के हिस्सेदार अधिकारी कर्मचारी…

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ वन मंडल का बड़ा कारनामा सामने आया है जहां पर वन परिक्षेत्र मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत रतौरा बीट में 1 दिसंबर 2021 से लेकर 20 जनवरी 2022 की अवधि अंतर्गत भू जल संरक्षण कार्य के लिए 3 मीटर लंबा, डेढ़ फीट चौड़ा व गहरा साइज के कंटूर और पोल फिंसिंग का कार्य किया जाना बताकर करीब एक करोड़ की राशि का बंदरबांट बिना कार्य कराए कर लिया गया था। जो मामला सामने आने के बाद मनेंद्रगढ़ वन मंडल के अधिकारियों के अंदरखाने में खलबली मच गई है ।और जल्द ही उक्त मामले की जांच मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वन वृत के द्वारा कराया जा सकता है। अवगत करा दें की वन विभाग के किसी भी कार्य का सत्यापन संबंधित विभाग के एस डी ओ के द्वारा भौतिक निरीक्षण पश्चात ही भुगतान के प्रमाणकों में हस्ताक्षर किया जाता है साथ ही कोई भी कार्य सर्किल के फॉरेस्टर व बीट गार्ड की निगरानी में होता है और जिस लिहाज से अगर ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न होती है तो इन तीनो की मिलीभगत के बिना ऐसा संभव हो पाना मुश्किल रहता है परंतु उल्लेखित अवधि अंतर्गत चार्ज किए गए प्रमाणक भाऊचर फर्जी होने की स्थिति में इन सभी पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

See also  Motihar News Today: पति को छोड़ हमेशा विदेश जाती महिला, प्रेम के लिए तस्कर बनी अंजली, पढ़िए खबर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!