Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

इस कार कंपनी के नए ब्रांड एंबेसडर बने ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, जानिए पूरी डिटेल्स…

ऑडी इंडिया (Audi India) ने दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाने का ऐलान किया है। खुद नीरज चोपड़ा ने हाल ही में लॉन्च किए गए RS Q8 परफॉरमेंस के साथ पोज देकर इसकी जानकारी दी।

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऑडी ने चोपड़ा की खूबियों को RS रेंज से RS Q8 परफॉरमेंस से जोड़ते हुए एक प्रमोशनल वीडियो भी जारी किया है। आइए पूरी खबर को विस्तार से जानते हैं।

शानदार रहा है चोपड़ा का करियर

टोक्यो 2020 ओलंपिक में अपने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद से उन्होंने एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व चैंपियनशिप में पोडियम पर टॉप पोजीशन हासिल किया है। वहीं, 2024 के पेरिस ओलंपिक में उन्होंने रजत पदक हासिल किया जिससे उनके पहले से ही शानदार करियर में एक और उपलब्धि जुड़ गई।

See also  उपवास से उल्लास तक : सोनी सब के कलाकारों ने जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्म को किया नमन

दमदार है ये ऑडी कार

Advertisment

अगर 2025 ऑडी RS Q8 परफॉरमेंस की बात करें तो इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन लगा है जो SUV को 3.4 सेकंड में 96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंचाता है। कार का इंजन 640bhp की अधिकतम पावर और 850Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। बता दें कि इस क्रॉसओवर एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 2.49 करोड़ रुपये है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!