छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
प्रेसर हार्न, बुलेट सायलेन्सर में तेज अवाज में वाहन चालने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने वाले पुलिस अधि/कर्म को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित…

प्रेसर हार्न, बुलेट सायलेन्सर में तेज अवाज में वाहन चालने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने वाले पुलिस अधि/कर्म को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
जांजगीर-चांपा। प्रेशर हार्न वाहन चलायें जाने वाले 21 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए कुल 27 हजार 200 रुपए का समन शुल्क लिया गया था।
जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है, इसी क्रम में 10 अक्टूबर 23 एवं 13 अक्टूबर 23 को प्रेशर हार्न, बुलेट सायलेन्सर में तेज आवाज में चलाने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत् कार्यवाही किया गया था। जिसमें कुल 21 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही किया जाकर 27,200 रुपए का समन शुल्क लिया जाकर मोटर अधियम के तहत कार्यवाही किया गया था।
उपरोक्त अधि/कर्म. को उसके उत्कृष्ण कार्यो के लिए पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरी. रामकुमार जैन यातायात,
उपनिरी. विनोद जाटवर थाना चाम्पा, सउनि मणिराम भगत यातायात शाखा, प्रआर प्रकाश चंद राठौर थाना चाम्पा, आरक्षक पद्म राज सिंह थाना चाम्पा,
आरक्षक मनोज राठौर यातायात शाखा, आरक्षक पुरुषोत्तम राजपूत यातायात शाखा, आरक्षक भूपेन्द्र कोसले यातायात शाखा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



