Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अध्यक्ष गौ सेवा आयोग का दो दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित….

अध्यक्ष गौ सेवा आयोग का दो दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित
 
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज के दो दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है, प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त महाराज 11 जून 2023 को सुबह 10:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर 10:15 बजे जैतूसाव मठ रायपुर पहुंचकर दर्शन पूजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1:30 बजे उनका आगमन आनंदा इंपिरियल होटल व्यापार विहार, बिलासपुर होगा। यहां वे जी 20 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, शाम 4:30 बजे शिवरीनारायण मठ पहुंचकर दर्शन पूजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, 7:45 बजे उनका आगमन ग्राम केवा (विकासखंड नवागढ़) होगा तथा रात्रि 8:45 बजे वे मॉडर्न विलेज चांपा पहुंचकर वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रात्रि 10:15 बजे शिवरीनारायण मठ पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। इसी तरह से दिनांक 12 जून को सुबह 10:00 बजे शिवरीनारायण मठ से रवाना होकर 11:00 नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम खोकसा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे 1:00 उनका आगमन कोरबा होगा यहां वे राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा निर्मित श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे रात्रि विश्राम कोरबा में होगा।

See also  Viral Audio Case: सरगुजा में कथित ‘ऑडियो टेप’ कांड से भड़की सियासी चिंगारी: भाजपा महापौर पर 3 लाख की वसूली का आरोप; जांच के लिए एसपी की शरण में कांग्रेस

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!