Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG BREAK : घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिली आरक्षक की लाश, शव के पास था जहर का डिब्बा, आत्महत्या की आशंका…

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस आरक्षक महेश मड़कामी का शव उनके घर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शव के पास से जहर का डिब्बा बरामद किया गया है. शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आरक्षक की मौत की सूचना मिली. इसके बाद डीएसपी गोविंद दीवान और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. आरक्षक महेश मड़कामी पुलिस लाइन काली में पदस्थ थे. गढ़मिरी स्थित उनके घर में बिस्तर पर उनका शव मिला. प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, जिसका कारण व्यक्तिगत बताया जा रहा है.

See also  कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, मतगणना के लिए बेरीकेटिंग का कार्य शुरू...

पुलिस ने मर्ग कायम कर विधिवत जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!