Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने खोखरा माँ मनका दाई मंदिर में की दर्शन पूजन कर किया औचक निरीक्षण…

जांजगीर-चांपा। नवरात्र पर्व के दूसरे दिन माँ मनका दाई मंदिर खोखरा मे पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय जी ने पूजा अर्चन के पश्चात् आने वाले दर्शनार्थियों को किसी प्रकार से कोई परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जिले वासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाए दी। पंडित दुर्गेश महराज जी ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। उन्होंने समिति के सदस्यो को निर्देश दिये कि मंदिर परिसर में व परिसर के आस-पास निरन्तर सफाई की जाये तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती रखी जाये। मंदिर समिति के सदस्यो से वार्ता करते हुये श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास द्वार की जानकारी ली। इस अवसर पर मनका दाई मंदिर के सचिव उपेन्द्र तिवारी, सदस्य तरूण राठौर, टिकम थवाईत, टिल्लू देवांगन, अन्य सदस्य गणों ने पुलिस अधिक्षक विजय पाण्डेय जी का स्वागत किया।

See also  CG NEWS: महासमुंद में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत: इमली के पेड़ पर फांसी पर लटके मिले दोनों

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!