Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

MP NEWS: महाकुंभ जा रहे कर्नाटक के श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकरा गई, पति-पत्नी समेत 6 की मौत…

वाराणसी-प्रयागराज। हाईवे पर महाकुंभ जा रहे कर्नाटक के श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकरा गई। पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का सिर कटकर सड़क पर जा गिरा। कार पूरी तरह डैमेज हो गई।

सभी सवारियां गाड़ी में फंस गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। हादसा शुक्रवार सुबह जीटी रोड पर मिर्जामुराद के पास हुआ। क्रूजर जीप में ड्राइवर समेत 11 लोग सवार थे। परिवार कर्नाटक का रहने वाला था। गाड़ी भी कर्नाटक नंबर की थी।

तेज स्पीड, झपकी आने से हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि हाईवे पर ट्रक खड़ा था। सुबह 7 बजे पीछे से तेज रफ्तार क्रूजर जीप टकराई। पुलिस ने कहा कि क्रूजर की स्पीड तेज थी। आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। ड्राइवर के दूसरी तरफ वाला हिस्सा ट्रक में घुस गया।

See also  शासकीय राशन सामग्री गबन करने वाले लंबे समय से फरार 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार...

टक्कर इतनी भीषण थी कि अगला हिस्सा पूरा ट्रक से चिपक गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों और मृतकों को कार से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह इतनी बुरी तरह फंसे हुए थे कि बाहर नहीं निकाल पाए।

Advertisment

थोड़ी देर बाद क्रेन को बुलाया गया। ट्रक और क्रूजर को अलग किया गया। फिर क्रूजर को गैस कटर से काटकर घायलों को बाहर निकाला। करीब एक घंटे से ज्यादा का समय रेस्क्यू में लगा।

सड़क पर दूर गिरा महिला का सिर
पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त संभवत: महिला का सिर खिड़की के बाहर रहा होगा। इस वजह से टक्कर के बाद सिर कटकर अलग हो गया। जबकि महिला का धड़ गाड़ी के अंदर फंसा था।

See also  पिपरदा गौठान से दुर्गा समूह की महिलाओं के जीवन में आई बहार, पिपरदा गौठान में वर्मी कम्पोस्ट, मुर्गीपालन, सब्जी बाड़ी, मशरूम उत्पादन कर कमा रही आमदनी...

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मंजर देखकर कांप गए। हादसे के वक्त ट्रक में ड्राइवर नहीं था। वह मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने बताया- हादसे से करीब 2 घंटे पहले ट्रक ड्राइवर ने रोड पर ट्रक खड़ा किया था। ट्रक ड्राइवर ने नजदीक के एक दुकानदार को बताया कि ट्रक खराब हो गया है। फिर ड्राइवर थोड़ी दूर जाकर सो गया।

हालांकि हादसे के बाद से ट्रक ड्राइवर गायब है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ट्रक के मालिक की भी तलाश कर रही है।

क्रूजर में 11 लोग सवार थे, बाकी 5 की हालत गंभीर
पुलिस ने बताया कि मृतक कर्नाटक के बीदर जिले के रहने वाले थे। वाराणसी पुलिस ने कनार्टक पुलिस को सूचना दे दी है। क्रूजर में 11 लोग सवार थे। बाकी, 5 की हालत गंभीर है। वह कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं हैं। उन्हें बीएचयू के ट्रामा सेंटर में शिफ्ट किया गया है।

See also  रायपुर बिग ब्रेकिंग: 65 लाख की डकैती में पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड, दुर्ग-राजनांदगांव से 10 आरोपी गिरफ्तार...

जोरदार धमाका हुआ और फिर कुछ याद नहीं

घायल महिला सुजाता उर्फ सुनीता ने बताया- गाड़ी किसी चीज से टकराई और तेज आवाज आई। इसके बाद मुझे कुछ याद नहीं है क्या हुआ। सभी लोग बिदर कर्नाटक के रहने वाले हैं।

घायल गणेश ने बताया- काशी से प्रयागराज जा रहे थे। हम लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। मैं सो गया था। अचानक से जोरदार धमाका हुआ और फिर मुझे याद नहीं क्या हुआ।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!