Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करना, नहीं देने पर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

जांजगीर-चांपा। रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करना, नहीं देने पर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने वाला आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी गिरधारी टण्डन निवासी अकलतरा 23 सितम्बर 2025 को सुबह करीबन 10.00 बजे कन्या शाला अकलतरा के पास पहुंचा था उसी समय आरोपी गजेन्द्र दास मानिकपुरी निवासी अकलतरा का आया और प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसा मांगा, नहीं है कहां से पैसा दूगां कहने पर उसे अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 481/2025 धारा 296,115(2),119 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है
 थाना अकलतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो अपराध करना स्वीकार किए जाने से  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय का सराहनीय योगदान रहा।

See also  ऋषि पंचमी पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा किया गया उद्यापन,  अग्रसेन भवन में हुए इस आयोजन में 55 जोड़ो ने निभाई सहभागिता...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!