Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

JANJGIR CHAMPA : जांजगीर-चांपा पुलिस की मानवीय पहल, SP विजय पाण्डेय ने ली पीड़ित परिवार के बेटियों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

सिर्फ सुरक्षा नही सेवा भी,

जांजगीर-चांपा। जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में सितंबर माह में हुई तीन जघन्य हत्या की दर्दनाक घटना के बाद, पीड़ित परिवारों के बच्चे और विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा पर बड़ा संकट आ गया था। ऐसे समय में जांजगीर पुलिस ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए पीड़ित परिवारों की बेटियों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने इस कठिन परिस्थिति में मासूमों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए पहल की। उन्होंने मृतक महेन्द्र बघेल की नन्ही बेटी मायरा बघेल का पूरे शैक्षणिक वर्ष का स्कूल शुल्क और परिवहन शुल्क वहन करने का संकल्प लिया। मायरा, जो एम.एस. कश्यप बाल संस्कार अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ रही हैं, अब आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

See also  CG NEWS : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शव को कचरा वाहन में भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए...

इसी प्रकार मृतक मनोज कश्यप की बड़ी पुत्री सोनिया कश्यप, जो 12वीं उत्तीर्ण कर चुकी हैं, को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सोनिया के स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए आवश्यक प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

एसपी विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार और थाना प्रभारी बिर्रा जय कुमार साहू ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

Advertisment

ग्रामवासियों और परिवारजनों ने इस मानवीय पहल की प्रशंसा की और इसे सामुदायिक पुलिसिंग का श्रेष्ठ उदाहरण बताया। इस पहल से यह संदेश मिलता है कि पुलिस का असली चेहरा न केवल कानून का प्रवर्तन बल्कि समाज के प्रति सहानुभूति और सेवा भावना भी है।

See also  पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना में 469 पुरूष, महिला एवं तृतीय लिंग नवआरक्षकों का दीक्षांत परेड कार्यक्रम संपन्न...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!