Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Suicide News : पिथौरा में मजदूर दलालों का आतंक, दफ्तर में फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश…

महासमुंद,20 सितम्बर। जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक मजदूर की लाश मजदूर दलाल के दफ्तर में फांसी पर लटकी मिली है। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। पढ़िए हमारी ये खास रिपोर्ट—

यह तस्वीर है महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र की… जहां मजदूर दलालों के आतंक ने एक और गरीब की जिंदगी छीन ली। कौहाबाहरा रायतुम निवासी जालंधर यादव (35 वर्ष) की लाश मजदूर दलाल के दफ्तर में फांसी पर लटकी मिली।

जबरन घर से उठाकर ले गए थे गुर्गे

परिजनों का आरोप है कि तीन दिन पहले दलाल नरेंद्र राजपूत, हीरालाल यादव और मदन सिन्हा के गुर्गे उसे जबरन घर से उठाकर ले गए थे। कल शाम पुलिस को जालंधर की लाश स्वस्तिक ऑटो डील नामक ऑफिस की खिड़की से लटकी मिली।

See also  सूरजपुर पुलिस द्वारा नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी, प्रदेश अध्यक्ष किरन सिंहदेव ने किया अवलोकन

दलालों से लिया था 40 हजार एडवांस

Advertisment

बताया जा रहा है कि मजदूर दलालों ने उससे 40 हजार रुपए एडवांस लिया था। जब उसने ईंट भट्ठा जाने से इनकार किया तो उससे 80 हजार लौटाने का दबाव बनाया गया। दबाव इतना बढ़ा कि जालंधर ने अपनी एक एकड़ जमीन बेच दी। इसके बावजूद दलालों का अत्याचार जारी रहा और अब उसकी संदिग्ध मौत हो गई।

ये आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है – परिजन

परिजन साफ कह रहे हैं— यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। वे आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने मजदूर दलालों के बढ़ते आतंक और प्रशासन की चुप्पी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी और गंभीरता दिखाती है… या फिर मजदूर दलालों की यह काली करतूत यूं ही दबा दी जाएगी।

See also  राज्योत्सव के लिए दर्शकों को मिलेगी निःशुल्क बस सेवा, दोपहर तीन बजे से रात्रि नौ बजे तक हर घंटे चार जगहों से जायेंगी बसें...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!