Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Politics : बजट पेश होते ही सियासी घमासान, नेता प्रतिपक्ष का सरकार पर तीखा हमला, कहा -यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट है

रायपुर। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ‘SANKALP’ थीम पर आधारित 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बजट को लेकर सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘गति’ का नहीं, बल्कि ‘दुर्गति’ का बजट है। उनके अनुसार यह संकल्प का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला बजट है, जिसमें नई योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार की संभावनाएं पैदा की गई हैं।

डॉ. महंत ने आरोप लगाया कि बजट में शब्दों का मायाजाल रचा गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर युवाओं और महिलाओं के लिए ठोस प्रावधान नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि रोजगार के नाम पर युवाओं को केवल आश्वासन दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की छोटी-छोटी मांगें भी सरकार पूरी नहीं कर पा रही है।

See also  डभरा थाना में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, पीड़िता ने पुलिस महानिदेशक से शिकायत कर की फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!