Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raigarh News: खरसिया विधायक उमेश पटेल की छवि धूमिल करने का आरोप, कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज करने की मांग की

रायगढ़ 20 सितंबर 2025। खरसिया के विधायक उमेश पटेल की छवि खराब करने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूपदेवपुर थाने पहुंचकर भाजपा नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि ये लोग सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगाकर विधायक की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

20 सितंबर 2025 को सोनिया शक्ति केंद्र, बिलासपुर और बिंजकोट सेक्टर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भूपदेवपुर थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि कुछ भाजपा नेता और उनके समर्थक, जो रायगढ़ जिले के निवासी हैं, विधायक उमेश पटेल के खिलाफ निराधार टिप्पणी कर रहे हैं।

See also  बिलासपुर में फिर लौटी ठंड:न्यूनतम तापमान पहुंचा 12.6 डिग्री; अगले 3 दिन में 3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा...

क्या है पूरा मामला?

ज्ञापन के अनुसार, यह मामला 16 सितंबर को रायगढ़ में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट अधिकार यात्रा’ से जुड़ा है। इस रैली में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और विधायक उमेश पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

जिस वाहन पर सचिन पायलट लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे, उसी वाहन के बोनट पर लगे बैनर में वोटर अधिकार यात्रा का पोस्टर लगा था। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा नेताओं ने इसी पोस्टर को ‘अशोक चक्र का अपमान’ बताकर विधायक उमेश पटेल पर झूठे आरोप लगाए और उनकी साफ-सुथरी छवि को धूमिल करने की कोशिश की।

Advertisment

कांग्रेस नेताओं ने अपनी शिकायत में कहा कि यह हरकत अमन-शांति वाले रायगढ़ जिले में अफवाह फैलाने और राजनीतिक प्रभाव दिखाने की नीयत से की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषी भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

See also  पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारीः ओपी चौधरी...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में भी प्रतिष्ठित व्यक्तियों की छवि खराब करने का सिलसिला जारी रहेगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!