छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
ग्राम बोड़सरा के शराब दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, चौकी नैला पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। चौकी नैला क्षेत्र के ग्राम बोड़सरा के शराब दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को चौकी नैला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
चौकी नैला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोड़सरा के शराब दुकान का दिनांक 18.05.2025 की दरमियानी रात्रि में किसी अज्ञात आरोपी द्वारा ताला तोड़कर दिवाल उखाड़ कर लाकर को तोड़कर शराब बिक्री का नगदी रकम 2,42,190 रुपए को लाकर सहित चोरी कर ले गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर चौकी नैला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।
दिनांक 13.09.2025 को सायबर टीम एवं नैला पुलिस द्वारा पूर्व में नैला क्षेत्र के व्यापारी से 10 लाख रुपए की उठाईगिरि के मामले में पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी मुकेश सूर्यवंशी निवासी नैला वार्ड नं. 02 चौकी नैला एवं नितेश पंडित उर्फ विक्की निवासी अमोरा थाना मुलमुला के द्वारा बोड़सरा के शराब दुकान का ताला तोड़कर लाकर में रखे नगदी रकम को चोरी कर ले जाना कबुल किये थे जिसको विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिए हैं।
प्रकरण में शामिल आरोपी दोमेश वैष्णव उर्फ चन्दन जो फरार चल रहा था जिसको मुखबिर की सूचना से पकड़ा पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करना जिसके कब्जे से लाकर को तोड़ने के लिए प्रयुक्त लोहे का सबली को सिवनी बड़ी नहर के किनारे से बरामद किया गया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक विनोद जाटवर चौकी प्रभारी नैला, प्र.आर. रूद्रनारायण कश्यप, जगदीश प्रसाद अजय, आरक्षक संतोष रात्रे, ओमप्रकाश कर्ष, डिकेश्वर साहू, चंद्रशेखर कंवर, एवं चौकी नैला स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।



