Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डॉ भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय के छात्र  प्रथम स्थान पर रहे…

जांजगीर-पामगढ़। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बहतराई स्टेडियम ,बिलासपुर में 11 व 12 दिसंबर 2023 को संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ के छात्र चंद्र प्रकाश रात्रे (एम ए राजनीति विज्ञान) ने 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया व  800 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य जेपी साहू ने  कहा  कि छात्र की यह जीत महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। राजनीति विज्ञान विभागअध्यक्ष डॉ एस.आर.महेंद्र व महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं  ने चंद्र प्रकाश  को बधाई  दिए। क्रीड़ा प्रभारी प्रो.मीरा टंडन के द्वारा  छात्र के उपलब्धि पर बधाई  देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। महाविद्यालय के  प्राध्यापक डॉ.एस.के त्रिपाठी,डॉ. डी मिश्रा,डॉ. तारनिश गौतम,डॉ. आशीष तिवारी,डॉ. श्वेता जैन, प्रो. चांदनी छाबड़ा, प्रो.संतोषी  उरांव, प्रो.लक्ष्मी गौरी कुजूर सुमन, सुश्री.दुर्गेश्वरी पटेल, आर एस विश्वकर्मा, आलोक चतुर्वेदी  द्वारा छात्र के सफलता पर हर्ष व्यक्त किया गया।

See also  CG News: मुठभेड़ के बाद माओवादियों के डेरे से हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद, छह लाख नगद, 11 लैपटाप समेत हथियार मिले...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!