Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण के साक्षी बने कुनकुरीवासी, शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण देख उत्साहित लोगों ने लगाया जयकारा, जमकर हुई आतिशबाजी, बंटी मिठाईयां…

रायपुर। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विधानसभा कुनकुरी के बस स्टैण्ड में लोगों ने राजधानी रायपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखा। कुनकुरी के विधायक विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ लेते हुए देखने के लिए कुनकुरी सहित आसपास के ग्रामीण अंचल से भारी संख्या मे लोग जुटे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ देख कर उत्साहित भीड़ ने जयकारा लगाया।

विनोद राम ने बताया कि कुनकुरी के विधायक विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते हुए देखना बहुत अच्छा लगा। यह पल आजीवन याद रहेगा। नारायणपुर से आई बिरसो बाई ने कहा कि जशपुर के बेटे विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बन जाने से सबकी समस्या सुलझ जाएगी और क्षेत्र का विकास हो सकेगा।

See also  अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 9 वाहन जप्त, अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई...

जमकर हुई आतिशबाजी, बंटी मिठाईयां-

विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने की ख़ुशी मे कुनकुरी बस स्टैण्ड मे जमकर आतिशबाजी की गई। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने जैसे ही विष्णु देव को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण कराना शुरू किया, बस स्टैण्ड में जयकारे के साथ आतिशबाजी कर लोगों ने एक दूसरे से खुशियां बांटी। आतिशबाजी का यह क्रम लंबे समय तक चलता रहा। इस बीच लोगों ने मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!