Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Harshita Wedding : बेटी की शादी में झूमे केजरीवाल, मीका सिंह के गाने पर किया जबरदस्त भांगड़ा…

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी समारोह के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें केजरीवाल और उनका परिवार खुशियों में झूमता नजर आ रहा है।

हर्षिता ने अपने आईआईटी दिल्ली के बैचमेट संभव जैन से शादी की है। दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। हर्षिता ने साल 2018 में आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली थी, जबकि संभव भी वहीं से पढ़े हैं। दोनों ने हाल ही में मिलकर “बेसिल हेल्थ”नाम का एक हेल्थ स्टार्टअप भी शुरू किया है।

See also  महाकुंभ का शुभारंभ, संगम पर सनातन का सबसे बड़ा संगम; आज पौष पूर्णिमा का पहला स्नान...

17 अप्रैल को दिल्ली के शांगरी-ला होटल में सगाई और अन्य रस्में हुईं, जहां सुनीता केजरीवाल और अरविंद केजरीवाल का ‘पुष्पा 2’ के गाने पर डांस भी देखने को मिला। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।18 अप्रैल को दिल्ली के कपूरथला हाउस में शादी संपन्न हुई, जिसमें परिवार और नजदीकी मित्र शामिल हुए। शादी के दिन का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें अरविंद केजरीवाल पंजाबी सिंगर मीका सिंह की धुनों पर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ सुनीता केजरीवाल भी थिरकती दिखीं।

शादी समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए, जिनमें राघव चड्ढा, मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रमुख रहे। सभी ने मिलकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया और केजरीवाल परिवार की खुशी में शामिल हुए। संभव जैन एक प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट हैं। पढ़ाई के बाद उन्होंने हर्षिता के साथ मिलकर हेल्थकेयर क्षेत्र में कदम रखा और **बेसिल हेल्थ** की शुरुआत की। शादी से पहले ही दोनों पेशेवर रूप से एक साथ काम कर रहे थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!