Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, नवनिर्मित ऑडिटोरियम सहित जिले के नगरीय निकायों और सभी ग्राम पंचायतों में की गई थी लाइव प्रसारण की व्यवस्था, शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण को लेकर दिखा लोगों में उत्साह…

जांजगीर-चांपा। प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री साय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण नवनिर्मित ऑडिटोरियम सहित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों में किया गया। ऑडिटोरियम जांजगीर में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत, अपर कलेक्टर लवीना पांडे सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। साथ ही जिले के पामगढ़, अकलतरा, नवागढ़, बम्हनीडीह एवं बलौदा सहित सभी ग्राम पंचायतों में समारोह का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें आम नागरिक उत्साह से शामिल हुए।

See also  10वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, कलेक्टर महोबे ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं,नियमित अध्ययन और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता - कलेक्टर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!