Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बोलेरो से कुचलकर हत्या: थानेदार लाइन अटैच, पिता-पुत्र की मौत से सनसनी…

सूरजपुर,24 सितम्बर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तीवरागुड़ी गांव में बोलेरो चढ़ाकर पिता-पुत्र की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को दहला दिया है। इस सनसनीखेज घटना में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। पीड़ित पक्ष ने पहले ही थाने में आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी थी, लेकिन थाना प्रभारी ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। इस लापरवाही पर एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने कड़ा एक्शन लेते हुए रामानुजनगर थाना प्रभारी राजेंद्र साहू को लाइन हाजिर कर दिया है और आलरिक लकड़ा को नए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

मूंगफली खाने से शुरू हुआ विवाद तीवरागुड़ी निवासी त्रिवेणी रवि के खेत में मूंगफली तैयार थी। सोमवार शाम उनका छोटा बेटा करण रवि (16 वर्ष) खेत की रखवाली कर रहा था और किनारे बैठकर मूंगफली खा रहा था। इसी दौरान उनके रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी अपने बेटों के साथ बोलेरो वाहन से पहुंचे और करण पर मूंगफली उखाड़कर खाने का आरोप लगाया। विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने नाबालिग करण के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव करने पहुंचे पिता त्रिवेणी रवि और बड़ा भाई भी आरोपियों के गुस्से का शिकार हुए।

See also  क्या रोहित शर्मा T20 इंटरनेशनल से संन्यास लेंगे वापस? सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने को हुए तैयार

थाने में दी थी धमकी की जानकारी झगड़े की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। आरोप है कि थाने में भी आरोपी पक्ष पीड़ित परिवार को खुलेआम धमकाते रहे। पीड़ितों ने थाना प्रभारी से सुरक्षा की मांग की, यह कहते हुए कि आरोपी उन्हें गाड़ी से कुचलकर मार डालने की धमकी दे रहे हैं। लेकिन टीआई ने इस शिकायत को नजरअंदाज कर दिया और पीड़ित पक्ष को बिना कार्रवाई के भगा दिया।

बोलेरो से कुचलकर हत्या

थाने से निकले कुछ देर बाद ही आरोपी ओमप्रकाश सोनवानी और उनके साथी नकना चौक पहुंचे। वहीं उन्होंने बोलेरो से त्रिवेणी रवि और उनके बेटे करण को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस जघन्य वारदात से गांव और जिले में सनसनी फैल गई है।

Advertisment

पुलिस की कार्रवाई और सवाल

See also  न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 78 रनों से हराया...

घटना के बाद से पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अगर थाना प्रभारी सुरक्षा प्रदान करते तो यह वारदात टल सकती थी। मामले को गंभीर मानते हुए एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने तत्काल कार्रवाई की और रामानुजनगर थाना प्रभारी राजेंद्र साहू को लाइन अटैच कर दिया। उनकी जगह आलरिक लकड़ा को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। इस घटना ने ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैला दिया है। दो निर्दोष लोगों की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटकर आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं।

See also  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के थीम सांग को किया लॉन्च, 'स्वच्छता परमो धर्म:' हमारी परंपरा का हिस्सा – अरुण साव...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!