Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ICC T20 World Cup : ICC T20 वर्ल्ड कप वॉर्म-अप मुकाबलों का पूरा शेड्यूल जारी, भारत का पहला मैच आज

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। टूर्नामेंट से पहले सभी टीमों को परिस्थितियों के अनुरूप ढलने का मौका देने के लिए वॉर्म-अप मुकाबले खेले जाएंगे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अभ्यास मैचों का आगाज आज से हो रहा है।

टीम इंडिया को कुल तीन वॉर्म-अप मुकाबले खेलने हैं। इनमें से दो मैच भारतीय ए टीम अन्य टीमों को अभ्यास कराने के उद्देश्य से खेलेगी, जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली सीनियर टीम इंडिया टूर्नामेंट से पहले सिर्फ एक वॉर्म-अप मैच खेलेगी।

T20 वर्ल्ड कप वॉर्म-अप मैच कब से कब तक

See also  BCCI Job Team India : Team India में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें कौन-कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई…

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मुकाबले 2 फरवरी से 6 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे।

T20 वर्ल्ड कप से पहले वॉर्म-अप मैच क्यों जरूरी

Advertisment

वॉर्म-अप मैचों का उद्देश्य टीमों को कम दबाव वाले माहौल में अपनी तैयारियों को परखने का मौका देना होता है। आधिकारिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तुलना में इन मैचों में अधिक लचीलापन होता है। सभी 15 खिलाड़ी खेल सकते हैं और टॉस के समय फिक्स प्लेइंग इलेवन घोषित करना जरूरी नहीं होता। इससे टीमों को खिलाड़ियों को रोटेट करने, वर्कलोड मैनेज करने और बिना नतीजे की चिंता किए विभिन्न संयोजनों को आजमाने का अवसर मिलता है।

See also  चावल वितरण में लापरवाही हुई तो होगी सख्त कार्रवाई: खाद्य मंत्री बघेल, हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण चावल का वितरण सुनिश्चित करें...

T20 वर्ल्ड कप 2026 वॉर्म-अप मुकाबलों का शेड्यूल
2 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, बेंगलुरु, दोपहर 3 बजे
2 फरवरी – इंडिया ए बनाम USA, नवी मुंबई, शाम 5 बजे
2 फरवरी – कनाडा बनाम इटली, चेन्नई, शाम 7 बजे

3 फरवरी – श्रीलंका ए बनाम ओमान, कोलंबो, दोपहर 1 बजे
3 फरवरी – नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे, कोलंबो, दोपहर 3 बजे
3 फरवरी – नेपाल बनाम UAE, चेन्नई, शाम 5 बजे

4 फरवरी – नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड, बेंगलुरु, दोपहर 1 बजे
4 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, बेंगलुरु, दोपहर 3 बजे
4 फरवरी – आयरलैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, शाम 5 बजे
4 फरवरी – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, नवी मुंबई, शाम 7 बजे

5 फरवरी – ओमान बनाम जिम्बाब्वे, कोलंबो, दोपहर 1 बजे
5 फरवरी – कनाडा बनाम नेपाल, चेन्नई, दोपहर 3 बजे
5 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम USA, नवी मुंबई, शाम 5 बजे

See also  Electric Scooter : दर्दनाक हादसा! इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान धमाका, 11 साल की बच्ची की मौत…दो घायल

6 फरवरी – इटली बनाम UAE, चेन्नई, दोपहर 3 बजे
6 फरवरी – इंडिया ए बनाम नामीबिया, बेंगलुरु, शाम 5 बजे

वॉर्म-अप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। टीवी पर इन मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। हालांकि, सभी वॉर्म-अप मैचों का लाइव प्रसारण नहीं होगा, केवल चुनिंदा मुकाबले ही दर्शकों को लाइव देखने को मिलेंगे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!