Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Dr Anandji Singh Rape Case: डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, महिला का दावा- 7 सालों से कर रहे थे शोषण, गर्भपात भी कराया

Dr Anandji Singh Rape Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आदिवासी विकास विभाग में पदस्थ डिप्टी कमिश्नर डॉ. आनंदजी सिंह की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले दिनों उनके ठिकानों पर छापेमार की कार्रवाई और अब एक महिला ने उन पर रेप के आरोप लगाए हैं.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक बड़ी खबर है.यहां आदिवासी विकास विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ.आनंदजी सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है. एक महिला ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उपायुक्त आनंदजी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

See also  BREAKING NEWS:124 साल बाद मई में दूसरी बार दर्ज हुई सबसे अधिक बारिश...

इस संबंध में दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी आरके बर्मन ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर आनंदजी सिंह के खिलाफ गीदम थाने में मामला दर्ज हुआ है. महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात के आरोप लगाए हैं. एफआईआर दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई चल रही है.

दावा- 7 सालों से थे संबंध

महिला का दावा है कि साल 2018 से 7 सालों से डॉ.आनंदजी सिंह और उसके बीच संबंध थे. आनंदजी सिंह तब दंतेवाड़ा में सहायक आयुक्त थे. महिला ने दावा किया है कि शादी का झांसा देकर आनंदजी सिंह ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. इतना ही नहीं महिला का ये दावा भी है कि इस बीच वह प्रेग्नेंट हुई तो उसका गर्भपात भी करवाया. महिला के इस दावे और शिकायत के बाद गीदम पुलिस ने डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस अफसरों ने बताया कि महिला गीदम थाना क्षेत्र की रहने वाली है और वह शादीशुदा है. लेकिन वह अपने पति से अलग रहती है.

Advertisment

सीबीआई ने भी मारा था छापा
हालही में सीबीआई की टीम ने डिप्टी कमिश्नर डॉ.आनंदजी सिंह के ठिकानों पर छापेमार की कार्रवाई भी की थी. अब महिला ने रेप के आरोप लगाए हैं. गीदम थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी ये अभी गिरफ्त से बाहर हैं.

See also  धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर आनंदजी सिंह का भी पक्ष जानने के लिए उन्हें कॉल किया. लेकिन उनका फोन बंद मिला.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!