Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Sarangarh News: दमाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, साथ ही दो मासूम बिल्लियों की भी ली जान, गिरफ्तार

सारंगढ़- बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। गुस्से में दामाद ने अपने ससुर की हत्या तो की साथ में दो मासूम बिल्लियों को भी मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद बिलाईगढ़ पुलिस ने आरोपी ओम प्रकाश जांगड़े को गिरफ्तार कर लिया है।

बेटी दामाद की लड़ाई में गई ससुर की जान
बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर ने बताया कि, बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के लुकापारा निवासी आरोपी ओम प्रकाश जांगड़े की शादी करीब 17 वर्ष पहले उनके ही गांव लुकापारा रेखा बाई से हुआ था। रविवार रात 8.30 बजे आरोपी ओम प्रकाश जांगड़े और उनकी पत्नी रेखा बाई जांगड़े के बीच पारिवारिक बात को लेकर वाद विवाद शुरू हुआ। वाद विवाद के बाद आरोपी ने अपने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपी के बच्चों ने अपने नाना मृतक राम गिलास खुंटे के घर जाकर अपने नाना को पूरी कहानी बताई। जिसके बाद राम गिलास आरोपी के घर पहुंचे और अपने दामाद को अपनी बेटी के साथ मार पीट करने से रोका और समझाईश देकर अपनी बेटी को अपने साथ अपने घर ले कर चले गए।

See also  10 साल में यूपीआई का कमाल, बना दुनिया का नंबर-1 भुगतान मंच

धारदार हथियार से ससुर की हत्या
इतने में आरोपी दामाद ओम प्रकाश आग बबूला हो गया और शराब के नशे में धारदार हथियार लेकर अपने ससुर के घर चला गया। बाहर गाली-गलौज करने लगा लेकिन घर के बाहर कोई नहीं निकले थोड़ा देर बाद माहौल शांत हो गया। जिसके बाद मृतक रामगिलास अपने दामाद को घर चल दिया है कह कर बाहर निकाला। आरोपी दामाद ने उन पर धारदार हथियार से सर पर कई बार गंभीर वार कर दिया। इतने में भी आरोपी का मन नहीं भरा और वही पास में बैठी दो मासूम बिल्लियों को भी धारदार हथियार से काट डाला और वहा से फरार हो गया।

See also  थाना पामगढ़ क्षेत्र में जुआ खेल रहे 07 जुआरियों को किया गिरफ्तार, थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही...

पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार
इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में और फॉरेंसिक की टीम डॉ निरंजर साहू के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच किया गया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ओम प्रकाश जांगड़े को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म शिकार किया। आरोपी के निशानदेही पर धारदार हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच और कार्यवाही में जुटी हुई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!